फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में उत्तर से दक्षिण की ओर शिफ्ट हुआ मानसून, आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान

Mon, 10 Aug 2026 05:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने के आसार हैं। मौसम तंत्र के आगे बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून और कमजोर पड़ सकता है। 

इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा तक सीमित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तामपान 36.2 और बस्ती में 36 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी में करवट लेगा मौसम, हल्की बूंदाबांदी से मिलेगी राहत

शहर में लोगों को इन दिनों उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादलों की लुकाछिपी के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज शहर में बूंदाबांदी की संभावना है, इसके साथ ही बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें