फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, आ सकता है अनुपूरक बजट; राम मंदिर रहेगा विपक्ष का मुद्दा

Fri, 24 Jul 2026 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP monsoon session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। 
विज्ञापन
इस सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानमंडल का मानसून सत्र (तृतीय सत्र) आगामी 3 अगस्त से शुरू होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा का तृतीय सत्र आगामी 3 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा। बता दें कि इससे पहले कैबिनेट ने विधानमंडल सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। साथ ही संभल हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। राज्य सरकार सत्र के दौरान कई प्रतिस्थानी विधेयक भी लेकर आएगी। सत्र के पहले दिन सपा विधायक आलम बदी के निधन की वजह से सदन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


सत्र के दौरान दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर विपक्ष राज्य सरकार की घेराबंदी कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें