बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जातौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।
राजधानी में रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप खिलने के बाद बादलों की सक्रियता फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद हवा में नमी के कारण देर शाम तक उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.2 डिग्री रहा।