सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर अब जोन के अधिकारी भी नजर रखेंगे। भ्रामक, आपत्तिजनक और दुष्प्रचार वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएंगे। जोन के एडीजी को भी ट्विटर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर अब जोन के अधिकारी भी नजर रखेंगे। भ्रामक, आपत्तिजनक और दुष्प्रचार वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएंगे। जोन के एडीजी को भी ट्विटर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल ने इस संबंध में आदेश दिए।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि जोन स्तर से भी न सिर्फ सोशल मीडिया पर निगरानी करें, बल्कि रेंज व जिलों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को सही जानकारी मिले। डीजीपी ने ट्विटर पर 20 लाख फालोवर होने पर सोशल मीडिया सेल की टीम को बधाई दी है। ट्विटर पर मुंबई पुलिस के बाद सबसे अधिक फालोवर यूपी पुलिस के हैं।