फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, ईडी को मिली दर्ज मुकदमों की जानकारी

Wed, 07 Aug 2024 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस से मिली जानकारी का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। उमाकांत पर पहला मुकदमा वर्ष 1977 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) खुटहन से तीन बार विधायक व मछलीशहर के पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव पर जल्द ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करेगा। आजमगढ़ पुलिस ने उमाकांत के खिलाफ दर्ज मुकदमों व संपत्तियों की जानकारी ईडी को सौंप दी है।

विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय के अधिकारियों ने बीते दिनों आजमगढ़ के एसपी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। साथ ही, उनके बेटे रविकांत पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा भी देने को कहा था।

सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस से मिली जानकारी का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। बता दें कि उमाकांत पर पहला मुकदमा वर्ष 1977 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद आजमगढ़, लखनऊ और जौनपुर में 36 आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसमें धोखाधड़ी, लूट, हत्या व लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे अन्य कई गंभीर मामले शामिल हैं। यही नहीं, दो साल पूर्व जीआरपी सिपाही हत्याकांड में उमाकांत समेत सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। उमाकांत बसपा के अलावा सपा में भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें