फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: जाति जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने पर कांग्रेस का जोर, आज मनाएंगे मंडल दिवस

Wed, 07 Aug 2024 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि वर्ष 1990 में मंडल कमीशन की सिफारिशों के लागू होने की वर्षगांठ सात अगस्त है। करीब एक लाख हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी जाति जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मंडल दिवस पर इस अभियान का समापन होगा और एक लाख हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग और फिशरमैन विभाग संयुक्त रूप से 26 जुलाई से हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। विभिन्न जिलों में चले अभियान के बाद बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मंडल दिवस और गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि वर्ष 1990 में मंडल कमीशन की सिफारिशों के लागू होने की वर्षगांठ सात अगस्त है। इसलिए इसी दिन प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं को प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है। करीब एक लाख हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम एवं फिशरमैन कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने कहा कि राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। जाति जनगणना कराने और आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की पाबंदी हटाने की मांग का पूरे प्रदेश में समर्थन मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें