फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधायकों के अच्छे दिन: सैलरी में होगी 88 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी

Thu, 01 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बाद अब विधायकों के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। विधायकों के वेतन व भत्तों में औसतन 88 हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के प्रस्ताव वाला विधेयक बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया। इसमें विधायकों की पेंशन में भी वृद्धि का प्रावधान है।
विज्ञापन


वेतन व भत्ते बढ़ाने से सरकार के खजाने पर एक अरब 28 करोड़ 89 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बृहस्पतिवार को इस विधेयक के पारित होने की पूरी उम्मीद है।

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधानमंडल (सदस्यों की उपलब्धियां एवं पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2016 पेश किया। इसमें विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पूर्व विधायकों की पेंशन व यात्रा सुविधा भत्ता बढ़ाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इसके तहत विधायकों के मूल वेतन में ढाई गुना वृद्धि का प्रावधान किया गया है। यानी इसे 10 हजार से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया।

भत्तों में भी की गई बढ़ोत्तरी

इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, चिकित्सा, जनसेवा समेत तमाम भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इस विधेयक के पारित होने के बाद विधायक रेल कूपन पर रियायती यात्रा का लाभ उनके परिवार के साथ सहयोगी भी उठा सकेंगे। अभी तक यह लाभ केवल परिवार के सदस्य ही ले पाते थे।

यात्रा सुविधा भत्ता सालाना एक लाख रुपये बढ़ा
विधायकों को ट्रेन, हवाई जहाज व निजी कार से सफर के लिए यात्रा भत्ता दिया जाता है। इसके तहत अभी तक उन्हें सालाना 3.25 लाख रुपये दिए जाते थे। इसमें से वे 18 हजार रुपये प्रति माह निजी कार में पेट्रोल-डीजल पर खर्च कर सकते हैं।

शेष राशि से रेलवे कूपन या हवाई सफर के लिए एमसीओ की सुविधा मिली हुई है। पेट्रोल-डीजल पर कम राशि खर्च करने पर कूपन की राशि बढ़ जाती है।

मौजूदा संशोधन विधेयक में यात्रा भत्ता में एक लाख रुपये की वृद्धि करते हुए 4.25 लाख रुपये करने का प्रावधान किया गया है। इसमें से विधायक 25 हजार रुपये प्रतिमाह डीजल-पेट्रोल पर खर्च कर सकते हैं।

विधायकों की पेंशन 25 हजार प्रति माह होगी

सरकार ने विधायकों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये मासिक करने का प्रावधान किया है। हालांकि यह पेंशन एक साल अधिक की सेवा पूरी करने पर मिलेगी।

इसके बाद हर एक साल पूरा करने पर पेंशन में प्रत्येक महीने दो हजार रुपये की वृद्धि करने का प्रावधान है। वर्तमान में यह वृद्धि एक हजार रुपये प्रतिमाह है।

पूर्व विधायकों का यात्रा सुविधा भत्ता 80 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का प्रावधान है। इसमें 50 हजार रुपये का उपयोग वे निजी वाहन में पेट्रोल या डीजल के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन

विधायकों के वेतन व भत्ते (रुपये में)

मद--मौजूदा--प्रस्तावित--वृद्धि
मूल वेतन (मासिक)--10,000--25,000--15,000

निर्वाचन क्षेत्र भत्ता (मासिक)--30,000--50,000--20,000

सचिवीय भत्ता (मासिक)--15,000--20,000--5,000

चिकित्सा भत्ता (मासिक)--20,000--30,000--10,000

जनसेवा भत्ता (प्रतिदिन )--1,000--2,000    1,000

सत्र के दौरान डीए (प्रतिदिन)--800--1,500--700

यात्रा सुविधा भत्ता  (सालाना)--3,25,000--4,25,000--1,00,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें