फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शौचालय के साथ बाथरूम भी बनवाएं'

Sat, 27 Sep 2014 02:23 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने लिए पांच-दस लाख रुपये में शौचालय बनवाने वाले जनता का शौचालय 10 हजार रुपये में बनवाने की सोचते हैं।
विज्ञापन


महंगाई के इस दौर में इतने में अच्छे शौचालय बनाना संभव नहीं है। केंद्र को शौचालय के साथ बाथरूम भी बनवाना चाहिए। इसकी लागत 10900 रुपये से बढ़ाकर 26 हजार करनी चाहिए।

यादव शुक्रवार को गन्ना संस्थान सभागार में ‘राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान’ व ‘स्वच्छ पंचायत सप्ताह’ शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्वच्छता अभियान 23 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि स्वच्छ पंचायत सप्ताह दो अक्तूबर को पूरा होगा। इस दौरान प्रदेश भर में गांव-गांव तक स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ने निर्मल भारत अभियान से मनरेगा को हटाने और शौचालय की रकम बढ़ाने का आश्वासन दिया है। यदि केंद्र शौचालय की लागत बढ़ाएगा तो प्रदेश भी अपना हिस्सा देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

पहले गंगा किनारे वाले गांवों में बनेंगे शौचालय

पंचायतीराज राज्यमंत्री मंत्री कमाल अख्तर ने विभाग से बजट जारी होने के बाद भी जिलों में समय से खर्च न होने पर चिंता जताई। प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी व निदेशक पंचायतीराज उदयवीर सिंह यादव ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूनीसेफ की प्रदेश प्रतिनिधि नीलोफर पोर्जन, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ योगेश कुमार व ज्वाइंट डायरेक्टर पंचायतीराज एससी चंदोला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मिलकर चलानी होगी स्वच्छता मुहिम
पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि हर कोई जानता है कि सफाई होनी चाहिए, लेकिन करता नहीं। सभी को मिलकर स्वच्छता की मुहिम चलानी होगी। हर परिवार में शौचालय बनवाने व उसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। हर विभाग को इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी।

स्मृति के झाड़ू अभियान पर भी साधा निशाना
यादव ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दिल्ली के एक स्कूल में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान शुरू करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने स्मृति का बिना नाम लिए कहा कि केवल फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा। जमीन पर जाकर देखना पड़ेगा कितना काम हुआ? गांवों में जाना होगा।

गंगा किनारे वाले गांवों के हर घर में इसी साल शौचालय
प्रदेश सरकार ने गंगा के किनारे वाले सूबे के सभी गांवों के हर घर में इसी साल शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश के 25 जिलों के 960 गांवों की पहचान की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें