फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच की मौत, 14 गंभीर

Sat, 27 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में एक ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग कोटवाधाम में बच्चे का मुंडन करवाने जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के कल्यानखेड़ा गांव के सुखनंदन, देशराज व नंदलाल सगे भाई है। तीनों भाइयों के तीन लड़कों का मुंडन कराने के लिए शुक्रवार को यह सभी अपने रिश्तेदारों व गांव के अन्य लोगों के साथ तीन ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कोटवाधाम जा रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक ट्रक आ गया जिससे वह बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को भेजा गया ट्रॉमा सेंटर

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां पर शिवा (12) पुत्र राजकुमार निवासी बजगिहा थाना गोसाईगंज, रामकुमारी (50) पत्नी रामखेलावन निवासी ग्राम घुरसार थाना गोसाईगंज लखनऊ, दयाशंकर (45) पुत्र रामनिंरजन निवासी कल्यानखेड़ा थाना नगराम लखनऊ व रामकुमार उर्फ कल्लू (50) निवासी बजगिहा थाना गोसाईगंज लखनऊ व लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बाबापुरवा गांव निवासी कुसमा (50) पत्नी अयोध्या की मौत हो गई।

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए 14 लोगों को सीएचसी त्रिवेदीगंज से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

घटना पर एएसपी कुलदीप नारायण यादव का कहना है कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से इस पर सवार करीब 19 लोग घायल हुए थे। सभी की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजवाया गया था। जहां पांच लोगों की मौत होने की सूचना मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें