फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी-राजभर की मुलाकात से यूपी का सियासी पारा चढ़ा, मोहसिन रजा बोले- देश तोड़ने वाले एक मंच पर आ रहे

Wed, 16 Dec 2020 04:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की लखनऊ में मुलाकात के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

विज्ञापन


यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि देश तोड़ने वाले लोग एक मंच पर आ रहे हैं। इसके पहले आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने की बात कही थी। इन लोगों को चाहिए कि ये सभी एक मंच पर आ जाएं। हमें इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। इनके साथ आने से यह साफ हो गया है कि देश तोड़ने वाले, दंगा कराने वाले और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले एक मंच पर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा गठबंधन है जिसे नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर व अनुच्छेद 370 से शिकायत है और अब एक साथ चुनाव लड़ने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता को नरेंद्र मोदी पर व यूपी की 24 करोड़ जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की सोच के साथ काम करती है।
विज्ञापन


बता दें कि ओवैसी ने कहा है कि यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने शिवपाल यादव से भी मुलाकात करने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें