फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के मंत्री बोले- इजराइल में बढ़ रही कुशल युवाओं की मांग, यहां के युवा बनाएंगे नया इजराइल

Wed, 27 Nov 2024 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों को इजराइल में रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान और बेहतर भविष्य का मार्ग मिल रहा है।
विज्ञापन
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  प्रदेश के युवा खेती, उद्योग से लेकर सॉफ्टवेयर तक हर क्षेत्र में नए कौशल सीख रहे हैं।  वर्तमान में इजराइल में कुशल भारतीय युवाओं की मांग बढ़ रही है। भारत-इजराइल ड्राइव 3.0 में 5 हजार लोगों को इजराइल भेजा जाएगा। नया इजरायल कुशल भारतीय युवा पीढ़ी के हाथों बनेगा। बुधवार को यूपी सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल भारत-इजराइल ड्राइव 3.0 को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों को इजराइल में रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान और बेहतर भविष्य का मार्ग मिल रहा है। इजराइल सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत अब तक 9,000 से अधिक श्रमिकों को इजराइल में रोजगार मिल चुका है। इन श्रमिकों को भवन निर्माण, मॉल प्रबंधन और तकनीकी कार्यों में काम करने के अवसर दिए जा रहे हैं, जहां उन्हें 1.25 लाख से 1.5 लाख रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें - संभल हिंसा: सपा नेता का आरोप- अपने बचाव के लिए तुर्क और पठान की लड़ाई की बात कर रही पुलिस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली निगमों का निजीकरण: सपा सरकार में भी लागू नहीं हो पाया था पीपीपी मॉडल, पांच शहरों के लिए लाया गया था प्रस्ताव
विज्ञापन


श्रमिकों की भाषा एवं कौशल दक्षता को सुधारने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि उन्हें कार्यस्थल पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। युवाओं को डिमांड आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें ऐसे क्षेत्रों में तैयार किया जा रहा है जहां उनकी सक्षमता और हुनर का बेहतर उपयोग हो सके।

यह पहल केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इजराइल से अनुभव प्राप्त कर लौटने वाले श्रमिक नए रोजगार सृजन और अपने व्यवसाय को और अधिक उन्नत करने में भी सक्षम हो रहे हैं। योगी सरकार का यह अभूतपूर्व कदम राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें