फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मंत्री जय कुमार 'जैकी' कोरोना संक्रमित, फेसबुक पर की अपील

Fri, 11 Sep 2020 02:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के कई मंत्री भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब योगी सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।जय कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है, उन्होंने लिखा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर 9 सितंबर को मैंने अपनी जांच कराई।

विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों के परामर्श पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन हैं कि पिछले एक सप्ताह के भीतर जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन


यूपी में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 7042 केस सामने आए। इससे पहले अधिकतम 6777 मरीज मिले थे। प्रदेश में अब 66317 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें