फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: यूपी के मंत्री बोले- रायबरेली की जनता के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया है

Thu, 15 Feb 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह परिवार रायबरेली और अमेठी को पहले भी दगा देता रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का राज्यसभा में जाना जिले की जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और मार्मिक पत्र जारी करने को लेकर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जिले की जनता के साथ धोखा किया है। यह परिवार अमेठी और रायबरेली के साथ पहले भी धोखा करता आया है।

विज्ञापन


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा से जाकर जनता के साथ धोखा किया और अब मार्मिक पत्र जारी करके जनता की भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र, अब चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी, परिवार को संभाल लीजिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी


इस परिवार से यदि कोई रायबरेली आता है तो जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। राज्यमंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा को नाटक करार दिया है। गांधी परिवार ने रायबरेली नहीं देश की जनता के साथ भी छल किया है। सोनिया ने इससे पहले कभी अपने ससुर फीरोज गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन मार्मिक पत्र में उनका भी जिक्र किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें