पशुधन प्रसार मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को सीतापुर के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने सिधौली कस्बे के बहादुरपुर मोहल्ले में बनी कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने भूसा स्टोर, टीन शेड और गौवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्दश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गौवंशों को केला खिलाया।