फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बेहोश हुए तो मंत्री बोले, भगवान राम को भी उठानी पड़ी थी तकलीफ

Sun, 07 May 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण करने के लिए शनिवार को यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने तेज धूप के कारण कार्यक्रम में बेहोश हुए दिव्यांगजनों की तुलना भगवान राम से कर दी। कहा कि सुख पाने के लिए भगवान ने भी परेशानी उठाई।

शहर के महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 69 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी।

कार्यक्रम में अव्यवस्‍थाओं का आलम यह था कि लोगों के लिए पीने तक का पानी नहीं था। दिव्यांगों को धूप में बैठना पड़ा और जब कई दिव्यांग बेहोश हो गए तो मंत्री ने ये प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजगद्दी मिलने से पूर्व भगवान राम को भी अनेकों कष्ट सहने पड़े थे। कुछ पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें