सीएम योगी से मिले यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार।
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर रालोद के प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने आज लखनऊ विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
उन्होंने 2 अप्रैल 2018 को दलित समाज के द्वारा जन आंदोलन में दलित समाज के व्यक्तियों पर पंजीकृत मुकदमों को सरकार के द्वारा वापस लिए जाने को लेकर वार्ता की।
बता दें प्रदेश भर में कुल 263 मुकदमे दर्ज हुए थे।