फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की कराई जाएगी ग्रेडिंग, पढ़ाई के साथ मरीजों की सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

Mon, 26 Aug 2024 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के मेडिकल कॉलेजों की ग्रेडिंग कराई जाएगी। ग्रेडिंग कराने का मकसद मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के साथ चिकित्सा की सुविधाओं को बढ़ाना है। 
विज्ञापन
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की होगी ग्रेडिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज की ग्रेडिंग कराई जाएगी। यह ग्रेडिंग वहां मरीजों को मिल रहीं चिकित्सा सुविधाओं और पढ़ाई एवं शोध पर आधारित होगी। यह जानकारी यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान के साथ ही सभी राजकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेज में नई नई मशीनें लगाई जा रही हैं। सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। उन् वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब 65 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। हर मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यहां की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की क्लालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया से ग्रेडिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक सब सेंटर हैं। हर दिन सरकारी अस्पतालों में 1.75 लाख मरीजों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। पांच हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन होता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक 4.86 करोड़ लाभार्थियों का पंजीयन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें