फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एमडी रिया केजरीवाल बोलीं- ऐप से मिलेगी जानकारी, बकाया बिल जमा करने पर दो घंटे में चालू होगी बिजली

Tue, 31 Mar 2026 07:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के दो घंटे बाद ही सप्लाई मिलेगी। उपभोक्ताओं को ऐप के जरिए बिल और बैलेंस की जानकारी मिलेगी। तीन दिन का ग्रेस पीरियड होगा। शिकायतें फोन, व्हाट्सऐप और हेल्पलाइन से दर्ज होंगी, जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनेगी।
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानीं में अभी तक जिन बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और उनका बिजली बिल जमा नहीं है तो अब बिल जमा होने के दो घंटे बाद राहत मिल सकेगी। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) एमडी रिया केजरीवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकार दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली बिल नेगेटिव में चला जाता है, तो उपभोक्ताओं को तीन दिन का ही ग्रेस पीरियड मिलेगा, लेकिन इसके यूपीपीसीएल का स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा। इस ऐप के माध्यम से सारी जानकारी मिलेगी।

एमडी ने दावा किया स्मार्ट मीटर लोग तेजी से लगवा रहे हैं। इसमें कंज्यूमर की सुविधा के लिए कई सुविधाएं हैं। समय के साथ में सभी चीजें बेहतर करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसमें ह्यूमन इंटरफेस कम हुआ है।

यहां बता सकते हैं समस्या

एमडी ने कहा हर दिन 100 लोगों की टीम फोन कर रही है। इसके साथ ही 1912 और बिजली विभाग के व्हाट्सऐप चैटबॉट से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे समस्या का निस्तारण होगा।

69 हजार चेक मीटर में नहीं मिला कोई अंतर

एमडी ने स्मार्ट मीटर और वर्टिकल व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पर रीडिंग को लेकर आ रही समस्याएं बहुत ही कम है। उन्होंने दावा किया कि मध्यांचल की तरफ से 69 हजार चेक मीटर विभाग की तरफ से लगाए गए, लेकिन एक भी मीटर में कोई अंतर नहीं मिला ।

अब लाइनमैन की जरूरत नहीं

अब हर समस्या का समाधान ऐप पर मिल सकेगा। इसके लिए किसी भी उपभोक्ता को लाइन मैन नहीं खोजना पड़ेगा। इसके लिए यूपी पीसीएल का स्मार्ट ऐप पर सारे विकल्प दिए गए हैं। एमडी ने दावा किया नए नियम के बारे में लोगों में जागरूक करने के लिए हमने लाखों लोगों को मैसेज भेजे हैं।

दूर होंगी ईएसएल मीटर की समस्यां

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईएसएल) स्मार्ट मीटर की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। रिया केजरीवाल ने बताया कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद कई उपभोक्ताओं ने चालू होने में समस्या बताई है। इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा मध्यांचल की तरफ से अभी तक 3,46,000 हैं। इसमें से 52 हजार शिकायत आने के बाद सुधार किया गया है।

गर्मी में दो घंटा तो, उपभोक्ता होंगे परेशान

स्मार्ट मीटर उपभोक्ता का बकाया बिल जमा होने के बाद दो घंटे बाद राहत मिलेगी तो इससे गर्मी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल के लिए इसका विकल्प यही है कि जैसे ही कुछ बैलेंस बचे तुरंत बिल जमा करना होगा। ऐप पर इसकी सूचना उपभोक्ताओं को देखते रहने होगा। यदि सूचना के बाद लापरवाही होती है तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें