उन्होंने कहा कि अडाणी समूह पर लगा नया आरोप और संभल मस्जिद विवाद ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं, जिसको लेकर संसद में सरकार एवं विपक्ष के बीच टकराव के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वर्तमान सत्र का महत्व ही शून्य हो जाना उचित नहीं है। संसद देशहित में ठीक से चलनी चाहिए, जिसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीर होना बहुत जरूरी है।
परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों में जुटे
उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को डाॅ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के लोग लखनऊ के गोमती नगर में अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे, जबकि मेरठ व दिल्ली के लोग नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यूपी के बाकी 14 मंडल के लोग अपने-अपने मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अन्य राज्यों के लोग अपने-अपने प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ मंडल की टीमों और प्रभारियों की तैनाती की है। जल्द बाकी मंडलों की टीमों और प्रभारियों की भी जल्द तैनाती की जाएगी।