फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने संभल जाने से रोका, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Sat, 30 Nov 2024 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में सपा डेलिगेशन के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन हुआ है। विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  
विज्ञापन
माता प्रसाद पांडेय के घर पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी है। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर भी पुलिस तैनात है। दरअसल सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बन तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


संभल जाने से रोकने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। इसमें विधायक रविदास मल्होत्रा भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि संभल के लोगों को इंसाफ दो। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराई जाए। मृतक परिवार के लोगों को एक करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। 
 

संभल के डीएम ने पत्र भेजा - फोटो : अमर उजाला
लाल बिहारी यादव ने बताया कि पुलिस ने हमें संभल के डीएम का एक पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि 10 दिसंबर तक संभल में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस लगा दी गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सेक्टर-11 वृंदावन योजना स्थित आवास के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। अभी पुलिस बाहर तैनात है। पुलिस ने उन्हें संभल के डीएम का एक लेटर उपलब्ध कराया है। 
 

माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
डीएम द्वारा जारी इस लेटर में कहा गया है कि 10 दिसंबर तक बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन, या फिर जनप्रतिनिधि का जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। 

पुलिस तैनाती के बाद अपनी बात कहते माता प्रसाद पांडेय - फोटो : ANI
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमें कोई लिखित नोटिस तो दिया नहीं है। सिर्फ ऐसे ही बात करते हैं। बस घर के बाहर पुलिस लगा दी। नियमानुसार हमें नोटिस देनी चाहिए।

माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अन्य सभी लोग जा रहे हैं। लेकिन, हमारे जाने से अशांति पैदा हो जाएगी। यह सरकार अपने कार्यों पर पर्दा जालने के लिए जानबूझकर यह कर रही है। 
 
विज्ञापन

माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात, मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
डिविजनल कमिश्नर के बयान पर कहा कि वह तो उधारू कमिश्नर हैं। वह यहां के नहीं हैं। उधार पर आए हैं। इसलिए हमारे प्रदेश के लिए उनकी उतनी जिम्मेदारी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें