मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला
बसपा ने एक नीतिगत फैसला भी लिया है। यूपी निवासी जिन पदाधिकारियों को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी मिली है, वे यूपी में किसी पद पर नहीं रहेंगे। पार्टी ने समर्थकों से शरारती व षड्यंत्रकारी तत्वों से सावधान रहने की अपील की है। ये तत्व यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनाने के अभियान को भटकाना चाहते हैं। मीडिया से भी मिथ्या एवं गलत तथ्यों को प्रचारित न करने का आग्रह किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के समक्ष रविवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा तथा हापुड़ से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे श्रीपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मुख्यालय में पंकज चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों के भाजपा परिवार से जुड़ने से हापुड़ में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा आज देश के प्रत्येक वर्ग के विश्वास का केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों में सक्रिय सहभागिता करेंगे।