फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में इस बार 73 फीसदी ही हुई बारिश, मानसूनी ट्रफ खिसकने से सोमवार से भारी बरसात की चेतावनी

Sun, 02 Aug 2026 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात के ज्यादा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जुलाई के दौरान मानसून ने रफ्तार जरूर पकड़ी, लेकिन पूरे सीजन में बारिश का घाटा अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य का केवल 73 प्रतिशत ही पानी बरसा है।
विज्ञापन


इस अवधि में 261.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जबकि सामान्य औसत 357.6 मिमी है। यानी अब तक 96.2 मिमी (27 प्रतिशत) कम बारिश हुई है। राहत की बात यह है कि दो अगस्त से मानसून के फिर से सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी यूपी में बारिश के आंकड़े ज्यादा चिंताजनक
बारिश की कमी का सबसे ज्यादा असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखा है। यहां एक जून से 31 जुलाई तक 254.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 34 प्रतिशत कम है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 271.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 15 प्रतिशत कम रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन से छह अगस्त तक अच्छी बारिश के संकेत

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ा है। साथ ही मानसूनी ट्रफ उत्तर की ओर खिसका है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दाैरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

अगस्त में रहेगा मिला-जुला असर
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगस्त में पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में पूरे अगस्त और सितंबर तक शेष मानसून अवधि के दौरान सामान्य से कम वर्षा रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें