फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लखनऊ के कार सेंटर में भीषण आग, शीशा तोड़कर अंदर घुसे दमकल कर्मी; लोगों में दहशत

Thu, 30 Oct 2025 04:29 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक कार के सर्विस सेंटर पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।
विज्ञापन
लखनऊ में कार सर्विस सेंटर पर आग लग गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। गुडंबा में बृहस्पतिवार को कल्याणपुर स्थित मारुति सुजुकी नेक्सा के अधिकृत वर्कशॉप में आग लग गई। एक के बाद एक हुए धमाकों से लोग दहल उठे । हादसे में दो कार और करीब दो करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। वर्कशॉप अवैध रूप से चल रहा था। दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


सीतापुर रोड स्थित मौसमबाग कॉलोनी निवासी अश्वनी वर्मा का कल्याणपुर में बीके मोटर्स कार वर्कशॉप है। अश्वनी के भाई राम चंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि वर्कशॉप में 12 कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सभी कर्मचारी लंच पर चले गए थे।

करीब 2:15 बजे पड़ोस में स्थित निर्वाण हॉस्पिटल के कर्मचारियों को वर्कशॉप से धुएं का गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई पड़ीं। शोर सुन वर्कशॉप के कर्मचारी भी आ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। तभी वर्कशॉप के स्टोर में इंजन ऑयल, मोबीऑयल और डीजल से भरे ड्रमों के कारण एक बाद-बाद एक करीब 12 धमाके होने लगे। धमक इतनी थी कि लोग दहल उठे।




ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग हुई विकराल
घटनास्थल पर एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह और एफएसओ बीकेटी एक-एक गाड़ी और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी वर्कशॉप में रखे ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक के करण लपटें विकराल हो गईं। दमकल कर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। एफएसओ इंदिरानगर ने मदद के लिए फायर स्टेशन हजरतगंज, गोमतीनगर और सरोजनीनगर से आठ और गाड़ियां बुला लीं।

दमकल ने तीन टीमों में बटकर किया काम
वर्कशॉप में धुआं भरा हुआ था। इससे दमकल कर्मियों को दिखने में समस्या होने लगी। इस बीच वर्कशॉप का दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया। ऐसे में टीम तीन हिस्सों में बट गई। दो टीमें बीआर सेट पहन कर अंदर दाखिल हुईंं।

एक टीम ने वहां खड़ी छह गाड़ियों को वहां से किसी तरह से बाहर निकाला। जबकि दूसरी टीम दफ्तर की खिड़कियों और गेट में लगी कांच को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तीसरी टीम बाहर से ही आग पर काबू पा रही थी। धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रहा था। वहीं, रिंग रोड व पुल पर जाम लग गया।

वर्कशॉप की दीवारों में आईं दरारें
दमकलकर्मी जब वर्कशॉप में दाखिल हुए तो देखा कि धमाकों के कारण दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं। दो कार, हाइड्रोलिक मशीन, स्टोर रूम में रखे सामान से लपटें उठ रही थीं। टीम ने निर्वाण अस्पताल में लगे हौज रील और गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

बिना एनओसी चल रहा थी वर्कशॉप
एफएसओ इंदिरानगर ने बताया कि वर्कशॉप अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था थी, मगर मालिक के पास एनओसी नहीं थी। ऐसे में उन्हें नोटिस भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वर्कशॉप में कार के आने-जाने का एक ही रास्ता था। जबकि बगल में दफ्तर था। अगर हादसे के समय वर्कशॉप में कर्मचारी मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


डॉक्टर व एक अन्य की जली कार
एफएसओ ने बताया कि वर्कशॉप में खड़ी डॉक्टर प्रांजल अग्रवाल की एसयूवी और एक कार हादसे के कारण जली है। वहीं अश्वनी के भाई राम चंद प्रसाद वर्मा ने बताया कि हादसे के कारण भाई का करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें