फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कई लोगों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; बोले- आप सभी का दिल से स्वागत

Sat, 29 Aug 2026 01:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने मुफ्त बस सेवा के मुद्दे पर सरकार को घेरा और जाट समाज से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। अखिलेश यादव ने नए सदस्यों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अखिलेश बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन बसें ही हटवा दीं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।”

जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

उन्होंने जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गए लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुनेंगे या उनसे भी उसी तरह पेश आएंगे, जैसा पहले एक दुखी मां के साथ हुआ था।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं।

उन्होंने कहा कि आज जो जाट नेता अपने स्वार्थ के कारण भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे पूरा जाट समाज जवाब मांग रहा है। सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि भाजपा के सहयोगी जाट नेता आखिर कहां भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा जाट आज ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें