Uttar Pradesh Bureaucracy Reshuffle: राज्य सरकार ने देर रात तीन मंडलायुक्त और लखनऊ बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी समेत 31 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
इसके अलावा मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. को सचिव नियोजन एव॔ डीजी अर्थ एवं संख्या के पद तैनात किया गया है। आगरा की मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव बनाया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा कल्याण एव॔ प्रांतीय रक्षा दल का डीजी बनाया गया है। मथुरा के डीएम शैलेश कुमार सिंह को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है।