फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 6.95 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में दो लोगों को पकड़ा; कई राज्यों में छापेमारी

Thu, 14 May 2026 06:40 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में नकली दस्तावेजों के जरिए रकम ट्रांसफर करने की बात सामने आई। कई राज्यों में छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उप्र वन निगम की एफडी की करोड़ों की रकम हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाकर रकम पार की थी।  दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक सीबीआई को उनकी कस्टडी रिमांड में भेजा गया है। यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में सीबीआई ने छापे डालकर साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


सीबीआई ने 15 जनवरी 2026 को भारतीय बैंक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र, नकली अधिकृत पत्र और जाली प्रस्ताव तैयार कर वन निगम के नाम से बैंक खाता खुलवाया। 

इसके बाद बैंक को झांसा देकर 64.82 करोड़ रुपये खाते में स्थानांतरित करा लिए गए। इसमें से 6.95 करोड़ रुपये छह कंपनियों के खातों में भेज दिए गए। सीबीआई ने यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में छापे भी मारे। उसके बाद कर्नाटक निवासी दीपक संजीव सुवर्णा और दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें