फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ी, 36 घंटे से नहीं किया भोजन

Wed, 21 Jan 2026 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। 36 घंटे तक कुछ भी न खाने से उनकी हालत बिगड़ गई।
 
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास (फाइल फोटो) बायें मेंदांता रेफर किए गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 36 घंटे से उन्होंने कुछ भी भोजन नहीं किया, जिसके चलते उनकी हालत लगातार कमजोर होती चली गई। इस दौरान उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत बनी रही।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका चेकअप किया। प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर उपचार की सलाह दी। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से उनकी विस्तृत जांच और इलाज किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना आवश्यक है। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज, रामभक्तों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ट्रस्ट प्रशासन भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें