फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आयकर के घूसखोर अफसर को 7 साल कैद की सजा, मांगे थे 10 लाख रुपये... सीबीआई टीम पर कराया था हमला

Wed, 21 Jan 2026 12:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने रिश्वत मांगने के आरोप में आयकर के घूसखोर अफसर को सात साल की सजा सुनाई है। आरोपी अधिकारी ने गिरफ्तारी के समय सीबीआई टीम पर हमला भी करवाया था।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर निर्धारण के लिए व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने में आयकर विभाग के अधिकारी निरंजन कुमार को दोषी ठहराया गया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने उसे सात वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


कोर्ट में सीबीआई की ओर से बताया गया कि मेसर्स प्रगति कॉलोनाइजर्स कंपनी के निदेशक जयकेश त्रिपाठी की ओर से 27 मार्च 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके मुताबिक कंपनी के वर्ष 2011-2012 के कर निर्धारण के लिए निरंजन कुमार ने जयकेश को कई बार दस्तावेज के साथ कार्यालय बुलाया। सभी कागजात देने के बाद भी 19 मार्च 2015 को निरंजन कुमार ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे। पैसा नहीं देने पर पेनाल्टी लगाने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें - ललितपुर का एक ऐसा गांव, जहां पहली बार 10वीं पास हुई बिटिया, ग्रामीणों ने बताया - आखिर क्यों नहीं पढ़ाते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "आई एम दैट" से राहुल गांधी ने सीखा संघर्ष करना, बताया किन किताबों से मिलती है प्रेरणा


जयकेश की शिकायत पर सीबीआई ने जांच की। सीबीआई ने निरंजन कुमार को 31 मार्च को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते आयकर भवन से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त निरंजन ने सीबीआई टीम पर हमला भी कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें