फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की की पुणे में हत्या, प्रेमी ने होटल के कमरे में मारी तीन गोलियां

Tue, 30 Jan 2024 08:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ की इंदिरा नगर में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर वंदना द्विवेदी की उसकी प्रेमी ने हत्या कर दी। 27 जनवरी की देर रात होटल में यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
होटल रुम में हत्या, सीसीटीवी में हत्यारा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में इंफोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लखनऊ निवासी वंदना द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके प्रेमी ने 27 जनवरी की रात लॉज में वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात की मूल वजह पता करने में जुटी है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहने वाली वंदना (26) और जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम के बीच प्रेम प्रसंग था। 27 की रात दोनों पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में लॉज के कमरा नंबर 306 में ठहरे थे। देर रात ऋषभ ने वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारीं। इनमें से दो उसके सिर और एक सीने में लगी। इसके बाद ऋषभ भाग निकला। पुणे की पुलिस के अलर्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषभ को दबोच लिया। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थीं। परिवार इंदिरानगर में रहता है। माता-पिता अभी प्रयागराज में हैं, जबकि दोनों भाई वारदात की सूचना के बाद पुणे के लिए निकले हैं।

मुझे नजरअंदाज कर रही थी, इसलिए मार दिया...
पुणे की पुलिस ने आरोपी ऋषभ से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह करीब दस साल से वंदना के साथ था। कुछ वक्त से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इस वजह से मिलने पुणे आया था। यहां लॉज में भी रात में विवाद होने पर उसे वंदना को गोली मार दी।
विज्ञापन


25 जनवरी को पहुंचा था पुणे
पुलिस उपायुक्त बापू बांगर के मुताबिक ऋषभ 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था। अगले दिन वंदना से मिला। फिर शनिवार रात दोनों एक साथ लॉज गए। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई हैं। आरोपी आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उससे पिस्टल भी बरामद हुई थी। उस पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें