फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन; जानिए टोल दरें

Mon, 13 Jul 2026 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow to Kanpur Expressway: लखनऊ से कानपुर जाने वालों को सोमवार को एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका उद्घाटन करेंगे।
 
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से कानपुर जाने वालों को आज एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3600 करोड़ रुपये से तैयार इस एक्सप्रेसवे पर चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, 11 पैदल अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाए जा सकेंगे। इससे यात्री 30 से 35 मिनट में सफर पूरा कर लेंगे। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुलतानपुर से भी कानपुर पहुंचना आसान बनाएगा। एक्सप्रेसवे में सेफ्टी फीचर्स और रिएक्शन टाइम का विशेष ध्यान रखा गया है। हादसा होने पर 15 मिनट में मदद के लिए टीमें मौके पर पहुंच जाएंगी। पूरे एक्सप्रेसवे पर 63 सीसीटीवी और 16 वीडियो डिटेक्शन इंसिडेंट सिस्टम लगाए गए हैं। ये सिस्टम हादसा होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे, जिससे रेस्क्यू टीम भेजी जा सकेगी। एक कंट्रोल सेंटर से पूरे एक्सप्रेसवे पर नजर रखी जाएगी।

जानिए क्या होंगी टोल दरें
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा होगा। कार, जीप और वैन से एक ओर की यात्रा के लिए 275 रुपये का टोल लगेगा। 24 घंटे में वापसी पर 415 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए एक ओर से 445 रुपये और उसी दिन वापसी पर 670 रुपये का टोल होगा। बस और ट्रक के लिए सिंगल जर्नी का टोल 935 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 1405 रुपये लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें