लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 60 के आगे एक अंडरपास के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। यहां स्लोप की मिट्टी धसकी मिली। मिट्टी में बहुत गहरा गड्ढा था। स्लोप को सीमेंट से पक्का नहीं करने की वजह से मिट्टी धसक रही है, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी प्रभावित हो रही है और एक्सप्रेसवे पर शिकायतें सामने आ रही हैं।
एनएचएआई अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने व शिकायतें आने पर उनकी तंद्रा टूटी है। अब एक्सप्रेसवे पर बने पुलों की दरारों को सीमेंट से भरा जा रहा है। ताकि हादसे की आशंका को कम किया जा सके।
एक्सप्रेसवे पर लहरा रही घास
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सड़क किनारे एक पट्टी को खाली छोड़ा गया है। इसे गिट्टी से तैयार किया गया है। हालांकि इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं कानपुर से आने पर ऐसी पट्टी पर हरी-भरी ऊंची-ऊंची घास लहरा रही है, जिससे रात में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है।