आकाश ने सादाबाद की जनसभा में जेन जी के आंदोलन का जिक्र किया तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल बोलकर उनकी उम्र भी याद दिलाई। माना जा रहा है कि जेन जी के आंदोलन को हाईजैक करने के कांग्रेस और सपा के प्रयास पर आकाश ने तंज कसा है कि वह युवाओं के आंदोलन को अपना हथियार न बनाएं। इतना ही नहीं, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में भी युवाओं को वरीयता दे रही है। बसपा ने जालौन की माधौगढ़ सीट पर आशीष पांडेय को अपना पहला प्रत्याशी घोषित किया, जो युवा चेहरा हैं। इसी तरह आधा दर्जन से अधिक अन्य प्रत्याशी भी युवा हैं। पार्टी इसके जरिये भविष्य की सियासत की राह तैयार कर रही है।