फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग में बड़ा खुलासा: सिंगापुर के ऐप से पाकिस्तानी खातों में भेजे गए करोड़ों, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में पुलिस ने गरीब परिवारों के खातों के माध्यम से टेरर फंडिंग करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। यह कैश डिपाजिट मशीन से पाकिस्तान के खातों में भेजता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया टेरर फंडिंग गिरोह का सरगना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में पुलिस ने गरीब परिवारों के खातों के जरिये पाकिस्तान के खातों में पैसे भेजे जाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सरगना सस्पियर साइबर ठगी के पैसों को दिल्ली में एटीएम से निकालता था। इसके बाद वह कैश डिपाजिट मशीन से पाकिस्तान के खातों में भेजता था। पाकिस्तान के चार खातों में से दो के बारे में पुलिस ने पता कर लिया है। 
विज्ञापन


इसमें सितंबर 2024 से जुलाई 2025 तक करीब आठ करोड़ 15 लाख 57 हजार 825 रुपये भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण पत्राचार किया जा रहा है। ताकि अन्य खातों का ब्योरा हासिल हो सके। 

लंबी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान के खातों में रुपये भेजने वाले सरगना सस्पियर को पुलिस ने नई दिल्ली के  ललिया थाने के कोडरी घाट के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके अन्य सहयोगियों को फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप कुमार सिंह, ललिया क्षेत्र के सत्यदेव, लवकुश वर्मा, जय प्रकाश को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें