फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 65 अनुदेशकों का ट्रांसफर, शासन ने जारी किया आदेश; पढ़िए लिस्ट

Thu, 25 Jun 2026 04:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के तबादले का आदेश जारी किया है। विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नई तैनाती दी गई है। यह निर्णय प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने, मानव संसाधनों के संतुलित उपयोग और संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव मनोज वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशालय की संस्तुति और शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत अनुदेशकों की नई तैनाती निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


जारी सूची में वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, आरएसी, ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक ट्रैक्टर, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी तथा अन्य व्यवसायों से जुड़े अनुदेशक शामिल हैं। कई अनुदेशकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ मामलों में पूर्व में किए गए स्थानांतरण आदेशों को निरस्त कर नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची में मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, अमरोहा, वाराणसी, मिर्जापुर और गाजीपुर सहित प्रदेश के अनेक जनपद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें