फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: मनीष दीक्षित फिर बने यूपी भाजपा की मीडिया रणनीति के अहम चेहरे

Thu, 25 Jun 2026 03:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मनीष दीक्षित पिछले करीब एक दशक से प्रदेश भाजपा की मीडिया रणनीति के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उन्होंने भाजपा संगठन और मीडिया के बीच संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
मनीष दीक्षित - फोटो : amar uttar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क को और धार देने की दिशा में अनुभवी संगठनकर्ता मनीष दीक्षित को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति उनकी संगठनात्मक क्षमता, मीडिया प्रबंधन के अनुभव और पार्टी के प्रति लंबे समय से निभाई गई जिम्मेदारियों की स्वाभाविक पहचान मानी जा रही है।

विज्ञापन


मनीष दीक्षित पिछले करीब एक दशक से प्रदेश भाजपा की मीडिया रणनीति के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बनी संगठनात्मक टीम में उन्हें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यकाल में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह और भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व वाली प्रदेश इकाइयों में भी मीडिया प्रभारी के रूप में लगातार काम किया। 

मनीष दीक्षित ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संगठनात्मक टीम में भी मीडिया संपर्क प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। इस दौरान उन्होंने संगठन और मीडिया के बीच संवाद को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। राजनीतिक संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी समझ को पार्टी के भीतर व्यापक स्वीकार्यता मिली।
विज्ञापन


उनकी संगठनात्मक यात्रा छात्र जीवन से शुरू हुई। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे और छात्र संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। भाजपा में आने के बाद उन्होंने सह मीडिया प्रभारी के रूप में भी काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें