फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और बागपत भेजे गए अधिकारी

Sun, 22 Nov 2026 02:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ, अयोध्या, संभल समेत कई जिलों और कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों में भेजा गया है, जबकि दो तबादले निरस्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी भेजा गया है। वहीं, विवेक यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अरविंद कुमार-I को उन्नाव से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा अमरीश कुमार को फिरोजाबाद से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

 

Trending Videos

कई जिलों में बदले गए पुलिस उपाधीक्षक

शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर, शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है। महेंद्र कुमार शुक्ला अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा और नीलेश मिश्रा बरेली से गोरखपुर स्थानांतरित किए गए हैं।

इसके अलावा आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है।

 

 

कमिश्नरेट में भी बदली जिम्मेदारी

ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है।

शकील अहमद को लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट और रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रज्ञा पाठक को वाराणसी कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

 

विज्ञापन

पीएसी और विशेष इकाइयों में भी तैनाती

बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर और रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा भेजा गया है। देव प्रकाश को मीरजापुर परिक्षेत्र कार्यालय से 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर में सहायक सेनानायक बनाया गया है। दिनेश दत्त मिश्र को मऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी और अनिल कुमार को 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।

दो अधिकारियों के तबादले निरस्त

सूची में दो अधिकारियों के पूर्व में प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के लिए स्थानांतरण निरस्त हुआ है। इसी तरह अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें