फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रेट जारी: आवास विकास की जमीन 10 फीसदी तक महंगी, वृंदावन और अवध विहार योजना में महंगा हुआ आशियाना बनाना

Sat, 22 Jun 2024 12:21 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपार्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में जमीनों और फ्लैटों की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संबंध में जमीनों के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने प्रदेशभर में जमीनों और फ्लैटों की कीमतों में पांच से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। इससे लखनऊ की वृंदावन और अवध विहार योजना में आशियाना बनाना महंगा हो गया है। इस संबंध में आवास विकास ने जमीनों के नए रेट जारी किए हैं।

विज्ञापन


परिषद की ओर से लखनऊ के अलावा प्रदेश की सभी योजनाओं में जमीनों की कीमतें बढ़ाई गई हैं। आवास आयुक्त की अध्यक्षता में 13 जून को बैठक की गई थी। इस दौरान प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आवास आयुक्त ने भूमि दरों का निर्धारण किया है।

ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं और निकाय कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ा, जारी किया गया आदेश
विज्ञापन




परिषद की सभी योजनाओं में चार मंजिला से अधिक भवनों के लिए 31 मार्च के बाद निर्माण लागत पुनर्मूल्यांकन को 15 मार्च 2015 तक स्थिर रखे जाने का निर्णय लिया गया है। भविष्य में किसी भी योजना में आवासीय भूखंडों का पंजीकरण खोलने से पहले अगर भूमि दरों में संशोधन की जरूरत होती है तो अधीक्षण अभियंता व जोनल आवास आयुक्त के संस्तुति के आधार पर दरों में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ का निर्धारित दर
योजना का नाम  स्वीकृत दर
वृंदावन योजना संख्या 1 42000
वृंदावन योजना संख्या 2, भाग 1 41000
वृंदावन योजना संख्या 2, भाग 2 42000
वृंदावन योजना संख्या 3 41000
वृंदावन योजना संख्या 4 37000
वृंदावन योजना संख्या 1,2,3,4(बहुमंजिले फ्लैट के लिए) 21500
वृंदावन योजना संख्या 4 (सेक्टर-13 में 4 मंजिला भवन के लिए)  26000
राजाजीपुरम योजना 42000
गोकुल ग्राम योजना द्वितीय, (बीबी खेड़ा) 16000
गोकुल ग्राम योजना प्रथम, (मुन्नू खेड़ा) 16000
गोकुल ग्राम योजना प्रथम, (मुन्नू खेड़ा) (द्वितीय बीबी खेड़ा) 15000
माल एवेन्यू योजना 85000

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें