फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के यौन शोषण मामले में कुशीनगर के डीपीओ निलंबित, डीएम व निदेशक की संस्तुति पर कार्रवाई

Mon, 07 Apr 2025 09:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कार्यस्थल पर महिला का उत्पीड़न करने के आरोपी कुशीनगर डीपीओ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम और निदेशक आईसीडीएस की संस्तुति पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यस्थल पर महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेंद्र कुमार राय को सरकार ने निलंबित कर दिया है। डीएम कुशीनगर और निदेशक आईसीडीएस संदीप कौर की संस्तुति पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। साथ ही आरोपी डीपीओ को निदेशालय से संबद्ध करते हुए उप निदेशक जफर खान को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आंतरिक समिति फीडिंग इंडिया के पीठासीन अधिकारी ने 31 जनवरी को ही डीएम के यहां डीपीओ शैलेंद्र राय के खिलाफ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर डीएम ने समिति का गठन कर मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस आधार पर डीएम ने 12 मार्च को ही आईसीडीएस निदेशालय को डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भेज दी थी।

डीएम की संस्तुति के आधार पर निदेशक आईसीडीएस ने माना कि डीपीओ पर लगे आरोपों से विभाग की छवि खराब हुई है। साथ ही उनके इस कृत्य को दायित्वों का दुरुपयोग मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


आरोपी को ही सौंप दी दूसरे आरोपी की जांच
मामले की जांच उप निदेशक जफर खान को सौंपे जाने पर भी सवाल उठने लगे। दरअसल जफर खान भी वही अधिकारी हैं, जिन पर कानपुर और अलीगढ़ में डीपीओ के पद पर तैनाती के दौरान मातहत महिला कर्मियों के उत्पीड़न के आरोप लगे थे। अलीगढ़ में आरोप लगा तो उनका कानपुर तबादला किया गया था। कानपुर में भी एक महिला कर्मी ने जफर पर यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ अलीगढ़ और कानपुर में महिलाओं के शोषण के मामले में एफआईआर भी दर्ज है। इस मामले में मुकदमा चल रहा है। 6 मई को इसमें तारीख भी लगी है। इसके बावजूद जफर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अलबत्ता उन्हें मुख्यालय में तैनात कर दिया गया और अब तो जफर को उप निदेशक पद पर पदोन्नति भी दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें