फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश के लिए घोटाले-छापे कोई नई बात नहीं, कई बार हुई सपा सरकार में हुए अरबों रुपयों की घोटालों की पुष्टि

Mon, 20 Dec 2021 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतिहास बताता है कि किस तरह इन लोगों ने भ्रष्टाचार कर खरबों की अवैध संपत्ति खड़ी की। लेकिन अब अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए छापों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : lucknow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए घोटाले और छापे कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में कई बार अखिलेश सरकार के दौरान हुए अरबों रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


लखनऊ में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतिहास बताता है कि किस तरह इन लोगों ने भ्रष्टाचार कर खरबों की अवैध संपत्ति खड़ी की। लेकिन अब अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए छापों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पूरा कार्यकाल साबित करता है कि वह प्रदेश के लिए क्यों अनुपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश बताएं कि उनके पास बेहिसाब संपत्ति कहां से आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें