फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में जज से क्रू मेंबरों ने की अभद्रता, बोले- फंगस लगा खाना खिलाया; शिकायत

Tue, 17 Mar 2026 05:57 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली से लखनऊ आ रही एक उड़ान में न्यायाधीश ने भोजन में फंगस होने और शिकायत करने पर क्रू सदस्यों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत सरोजनी नगर थाने में दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
जज से विमान में अभद्रता की गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस (सड़ा हुआ) पाया गया। इस पर आपत्ति जताने पर एयरलाइन कर्मियों के दुर्व्यवहार से मामला और बढ़ गया।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने सरोजनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार सोमवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) से दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। उनकी सीट संख्या 1A थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।

आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक, संबंधित कर्मचारी ने उक्त दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोक दिया। इस पर न्यायाधीश के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने इस मामले में सरोजनी नगर थाने में एयरलाइन कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी।

उन्होंने इसे यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के साथ गंभीर लापरवाही बताया है। वहीं इस संबंध में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि सुमित गुप्ता की तहरीर पर सरोजनी नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें