फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में नौकरी का मौका, रोजगार मेले से डेढ़ लाख युवाओं को मिल सकेगी जॉब, करना होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 19 Oct 2024 10:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Jobs in UP: यूपी में नौकरी का मौका बन रहा है। काैशल विकास मिशन व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से प्रदेश के तीन लाख युवाओं को इस सत्र में नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काैशल विकास मिशन व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से प्रदेश के तीन लाख युवाओं को इस सत्र में रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पहले चरण में लगभग डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के बाद अब दूसरे चरण में रोजगार मेलों के माध्यम से डेढ़ लाख और युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। दोनों विभागों की ओर से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

विज्ञापन


इस्राइल जाने के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट 25 से
प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के इस्राइल जाने के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट आदि का आयोजन 25 अक्तूबर से शुरू होगा। राजधानी स्थित आईटीआई अलीगंज में यह टेस्ट तीन नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार निर्माण श्रमिक दस हजार व सेवा क्षेत्र से पांच हजार कुल 15 हजार लोगों को इस्राइल में काम करने का अवसर मिलेगा। इन्हें अधिकतम 1.50 लाख रुपये महीना पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन श्रमिकों का परीक्षण करने के लिए इस्राइल व कंपनियों से भी विशेषज्ञ आ रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश के बजट की तैयारियां शुरू

यूपी कैबिनेट बैठक। - फोटो : amar ujala

वर्ष 2025-26 के यूपी बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बजट अनुमानों को तैयार करने के संबंध में वित्त अनुभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। बजट भाषण की तैयारी के लिए विभागों से अधिकतम पांच बिंदु मांगे गए हैं। इसमें विभागों से कहा गया है कि राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं, फ्लैगशिप योजनाओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और नई योजनाओं का खास तौर पर उल्लेख किया जाए। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने शासनादेश जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें