फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनवरी की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, फरवरी के मौसम को लेकर जारी हुए पूर्वानुमान, कल से बारिश का अलर्ट

Sat, 01 Feb 2025 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fog Alert in UP: यूपी में इस बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। जनवरी के महीने में अनुमान के मुताबिक सर्दी नहीं हुई। फरवरी के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया। 
विज्ञापन
फरवरी में ज्यादा गर्मी का अनुमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में इस बार जनवरी सामान्य से गर्म रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुल मिलाकर इस बार ठंड सामान्य से कम पड़ी।जनवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश के लगभग 30 जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रयागराज में दिन का पारा प्रदेश में सर्वाधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 6 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने वसंत पंचमी के बाद तीन से सात फरवरी के बीच पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन

लगातार तीन माह सामान्य से अधिक गर्म

फरवरी में तेज धूप निकलने का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
बीते दिसंबर से लेकर इस बार जनवरी और अब फरवरी के भी सामान्य से गर्म रहने का पूर्वानुमान चिंताजनक है। फरवरी में बारिश भी सामान्य से कम होने का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहने वाला है। बारिश भी सामान्य से कम रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ वसंत पंचमी के बाद तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन

घना कोहरा छाने होने की संभावना

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें