फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड होने में लगेंगे अभी 24 दिन, एक जून से ही मिल सकेगी बाद में बिल चुकाने की सुविधा

Thu, 07 May 2026 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Electricity System in UP: यूपी में प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला ऊर्जा मंत्री द्वारा वापस लिया जा चुका है लेकिन उपभोक्ताओं को इसका लाभ एक जून से मिलेगा। 
विज्ञापन
बिजली मीटर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली महकमे ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने की घोषणा कर दी है। मगर, उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलने में 24 दिन लगेंगे। इस बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तय की जा रही हैं। हालांकि, इस बीच में किसी भी उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।

विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि पोस्टपेड में बिलिंग का सिस्टम 27 से 30 दिन का है। यानी उपभोक्ता 27 से 30 दिन में जितनी बिजली का उपभोग करता, उसका बिल बन जाता है। यहीं सिस्टम प्रीपेड मीटर वाले कनेक्शन पर लागू होगा। एक जून से प्रीपेड मीटर पोस्टपेड के रूप में काम करने लगेंगे। और, उपभोक्ताओं ने जो बिजली जलाई होगी उसका बिल उनके पॉजिटिव बैलेंस से घटाकर नए बिल का मैसेज पहुंचने लगेगा। जिनका बैलेंस निगेटिव होगा उसे मई के बिल में जोड़ कर जून में भेजेंगे। 10 जून तक प्रीपेड मीटर धारकों का नए बिल का मैसेज मिल जाएगा।

हट गया ऑटो कमांड
सबसे पहले ऑटो कमांड के सिस्टम को हटा दिया गया है। इससे एक बार में जितने बकायेदारों का चयन करके बिजली काटने का कमांड देते थे उनकी मीटर से परिसर की होने वाली आपूर्ति बंद हो जाती थी। हालांकि, बकायेदाराें की बिजली को ऑटोमेटिक काटने व जोड़ने का अधिकार इंटेली स्मार्ट कंपनी को दिया गया है। कंपनी के लोग ऑटो कमांड का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें