फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरे लगाना हुआ अनिवार्य, स्कूल प्रबंधन के साथ वाहन मालिकों की होगी जिम्मेदारी

Mon, 01 Jan 2024 06:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बच्चों की सुरक्षा के लिए अब हर स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे। इन्हें लगवाने के लिए वाहन मालिकों व स्कूल संचालकों को तीन महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल वैन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपका बच्चा जिस स्कूली वैन से स्कूल जा रहा है उसमें वह क्या कर रहा है इसे अब देखा जा सकेगा। यूपी में संचालित होने वाले स्कूलों में लगी वैन में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए तीन महीने की समय सीमा निर्धारित की गयी है। इसके बाद ऐसी कोई वैन स्कूल के साथ जुड़ी नहीं रह पाएगी जिसमें सीसीटीवी कैमरे ना लगे हों। 

विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा के लिए अब हर स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे। इन्हें लगवाने के लिए वाहन मालिकों व स्कूल संचालकों को तीन महीने का समय दिया गया है। नियम के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जितनी भी स्कूली वैन हैं, उन्हें यह आदेश मानना होगा। स्कूलों की अपनी वैन के साथ बच्चों को लाने के लिए अनुबंध पर तय वाहनों में भी कैमरे लगवाने होंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधन के साथ वाहन मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें