फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टोकन जारी कर गेहूं खरीदने वाला यूपी पहला राज्य, किसानों को 3594 करोड़ रुपये का भुगतान

Sun, 31 May 2020 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की है। इसके तहत किसान अपनी सुविधानुसार तारीख और समय का टोकन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसा करने वाला उतर प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। 
विज्ञापन


खाद व रसद आयुक्त मनीष चौहान के अनुसार राज्य सरकार ने 52 फार्मर्स  प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) के माध्यम से गेहूं खरीदने के लिए किसानों के खेतों तक सीधी पहुंच बनाई है। इससे किसानों को मंडियों में नहीं जाना पड़ रहा है।

ऐसी व्यवस्था प्रदेश में पहली बार की गई है। भारत सरकार के पोर्टल पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किसानों से प्रतिदिन 6 से 7 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। 
विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से पूरी जांच-पड़ताल के बाद वास्तविक किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। इसके जरिए प्रदेश सरकार अब तक 4 लाख 18 हजार 155 किसानों से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद चुकी है। 
विज्ञापन

अब तक किसानों को 3594 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। एफपीसी की वजह से किसानों को मंडियों में नहीं जाना पड़ रहा और खेत से ही उनकी उपज बिक जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें