फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में जीका वायरस फैलने के कारणों हो रही जांच

Tue, 02 Nov 2021 12:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 

सार

तीसरी टीम पहुंची कानपुर, 600 सैंपल केजीएमयू भेजा, हर जिले में डेंगू रोधी गतिविधियों को बढ़ाने का निर्देश।
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीका वायरस के 10 मरीज मिलने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। डेंगू रोधी गतिविधियां बढ़ी दी गई हैं। सोमवार को तीसरी टीम भी कानपुर पहुंच गई है और वहां जीका को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। कानपुर में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास इलाके में जीका के 10 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें भेजी गई थी। मंगलवार को स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकाशेंदु अग्रवाल के नेतृत्व में तीसरी टीम भी पहुंच गई है। यह टीम जीका वायरस फैलने के कारणों की विस्तार से जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही
सूत्रों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग जीका वायरस के आने की वजह एयरफोर्स स्टेशन ही मान रहा है। क्योंकि फोर्स के लोगों का एक से दूसरे स्थान तक आना-जाना रहता है। फिलहाल विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डॉ. विकाशेंदु ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। सोमवार की जांच रिपोर्ट में कोई नया मरीज नहीं मिला है। विभाग की ओर से करीब 600 सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया हैं। 

उधर, महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि सभी सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि वो अपने-अपने जिले में डेंगू रोधी अभियान को तेज कर दें। इसमें फागिंग, सेनेटाइजेशन एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें