फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे भारतीय पहलवान, लखनऊ के साई सेंटर में शुरू हुआ कैंप; जानें अपडेट

Tue, 13 Oct 2026 12:11 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के साई सेंटर में भारतीय पुरुष पहलवान विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं। प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक कजाकिस्तान में होगी। भारतीय दल में 20 पहलवान शामिल होंगे। 14 अक्टूबर को चार भारवर्गों के ट्रायल होंगे। अमन सहरावत, सुजीत कलकल और दीपक पूनिया से पदक की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे भारतीय पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने की तैयारी के लिए भारतीय पुरुष पहलवानों ने लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में डेरा डाल दिया है। पहलवान सुबह और शाम के सत्र में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। जापान एशियाई खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों से इस बार विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक कजाकिस्तान के अस्ताना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत की ओर से 20 पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग के 10-10 पहलवान शामिल होंगे। टीम के रवाना होने से पहले लखनऊ में अभ्यास शिविर के जरिए खिलाड़ियों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Trending Videos

14 अक्टूबर को चार भारवर्गों के ट्रायल

नॉन-ओलंपिक भारवर्गों के ट्रायल पहले ही पूरे हो चुके हैं और 16 भारवर्गों के लिए चयनित पहलवानों की घोषणा भी की जा चुकी है। अब 14 अक्टूबर को साई सेंटर में चार भारवर्गों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें फ्रीस्टाइल के 74 और 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन के 87 और 96 किलोग्राम भारवर्ग शामिल हैं। इन ट्रायल के बाद भारतीय दल के बाकी पहलवानों का चयन किया जाएगा।

 

विज्ञापन

अमन सहरावत और सुजीत कलकल से उम्मीदें

भारतीय फ्रीस्टाइल टीम के मुख्य कोच विनोद कुमार के मुताबिक, एशियाई खेलों में मिली सफलता पहलवानों को विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत और सुजीत कलकल से खास उम्मीद जताई। इसके अलावा दीपक पूनिया को भी पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

वहीं, भारतीय ग्रीको-रोमन टीम के मुख्य कोच हरगोविंद सिंह ने कहा कि इस वर्ग के पहलवानों ने भी एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना और खाली हाथ नहीं लौटना टीम की बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने नितेश और सुनील कुमार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

पिछले वर्ष क्रोएशिया के जाग्रेब में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम को कोई पदक नहीं मिला था। ऐसे में इस बार एशियाई खेलों की सफलता के दम पर भारतीय पहलवान पदक का सूखा खत्म करने के इरादे से मैट पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें