फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी की हिदायतः सुधर जाओ, नहीं तो मुकदमा दर्ज करके भेजा जाएगा जेल

Sat, 20 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईजी जयनारायण स‌िंंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चरित्र सत्यापन हो या पासपोर्ट रिपोर्ट या फिर मोबाइल की गुमशुदगी किसी भी थाने में मुंशी या दीवान ने मुहर लगाने के पैसे लिए तो भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


घूसखोरी की शिकायतों के चलते आईजी रेंज जयनारायण सिंह ने शुक्रवार सुबह लखनऊ के सभी थानों के हेड मोहर्रिर की पुलिस लाइन में परेड कराई और व्यवहार सुधारने के आदेश दिए। चेताया कि मीडिया से स्टिंग ऑपरेशन कराएंगे। 

आईजी रेंज ने बताया कि थानों पर आगंतुक से अभद्रता, घूसखोरी, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में खेल आदि को लेकर सभी थानों के हेड मोहर्रिर को साप्ताहिक परेड पर पुलिस लाइन में तलब किया गया।
विज्ञापन


वर्दी में खामियां नजर आने पर क्लास लेने के साथ परेड कराई। इसके बाद सभागार में गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों को आगंतुकों से अच्छा व्यवहार व घूसखोरी बंद करने चेतावनी दी।

उन्हें बताया कि थानों में मोबाइल या किसी अन्य वस्तु की गुमशुदगी दर्ज कराने आए व्यक्ति की तहरीर पर मुहर लगाने के पैसे लिए जाने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन, जमानत आदि के मामले में रिश्वतखोरी की शिकायतें हैं। 
विज्ञापन

गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को तीन परेड की सजा  

कार्यक्रम में मौजूद पु‌ल‌िसकर्मी - फोटो : amar ujala
आईजी ने सभी थानों से हेड मोहर्रिर व मालखाना प्रभारी को परेड में तलब किया था लेकिन थानों से हेड मोहर्रिर अपराध को भेजा गया। कुछ ही थानों के हेड मोहर्रिर मालखाना उपस्थित हुए।

इससे नाराज आईजी रेंज ने परेड व गोष्ठी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को तीन साप्ताहिक परेड में उपस्थित होने की सजा दी। तैनाती के  बाद पहली बार पुलिस लाइन में परेड का जायजा लेने पहुंचे आईजी रेंज जयनारायण सिंह ने एस्कॉर्ट व अन्य अव्यवस्थाओं के चलते रिजर्व इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह व रामलखन मिश्रा की फटकार लगाई। एएसपी लाइंस शशिशेखर सिंह व सीओ लाइंस अवधेश कुमार पांडेय को खामियां दूर करने के आदेश दिए। 

आईजी ने हेड मोहर्रिरों को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता के आदेश दिए। कहा कि रोटेशन के अनुसार ड्यूटी लगाएं। ताकि सभी कर्मचारी ड्यूटी के प्रति सजग व जागरूक रहें।

ड्यूटी लगाते समय स्थान विशेष की संवेदनशीलता का भी ध्यान रखें। इसके अलावा थानों के दस्तावेजों के सही रखरखाव, प्रविष्टियां समय से पूरी करने और थानों में अनावश्यक रूप से पड़े माल के निस्तारण के आदेश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें