फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बनेगी आईसीटी लैब; पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर प्रभावी बनाया जाएगा

Thu, 08 Jan 2026 05:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। लैब से छात्रों को कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिलेगी, जिससे पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बनेगी आईसीटी लैब (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आईसीटी लैब के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल शैक्षिक सामग्री की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


इससे पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। विभाग का कहना है कि डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों की तकनीकी समझ विकसित होगी और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। लैब की स्थापना तय मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें