फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट को पहले सिगरेट से जलाया फिर डाला रसायन; पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की बात

Sat, 19 Apr 2025 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Husband brutality in Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में एक पति की हैवानियत रूह को कंपाने वाली है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए हर तरह के जुल्म किए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। महिला का आरोप है कि पति ने अनैतिक संबंध बनाने के साथ ही उसके नाजुक अंगों को सिगरेट से जलाया और विरोध करने पर मायके भेज दिया। इतना ही नहीं करीब दो माह पहले पति ने पहले मायके से उसका अपहरण किया। फिर उसके नाजुक अंग पर ज्वलनशील रसायन डाल कर कार से फेंक कर भाग गया।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि इस हैवानियत की शिकायत पुलिस से की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस लिए विवश होकर उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को असंद्रा थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने एसीजेएम कोर्ट संख्या दो में अर्जी देकर बताया कि उसका विवाह लखनऊ जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के निवासी नीरज कुमार के साथ हुआ था। विवाह से पहले से ही पति के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे।

विवाह के बाद पति उसके साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसके नाजुक अंगों को सिगरेट से जला देता था। विवाद बढ़ने पर फरवरी में पति ने उसे मायके छोड़ दिया। बताया कि छह मार्च 2025 को वह रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ दवा लेने जा रही थी, तभी असंद्रा थाना क्षेत्र में सूरजपुर फार्म के पास पति ने कार से पहुंचकर कर उसका अपहरण कर लिया। कार में पीटने के बाद उसने कोई तरल ज्वलनशील रसायन भी उसके नाजुक अंग में डाल दिया। बेहोश हो जाने पर वह उसे कार से बाहर फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। असंद्रा के थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के साथ आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें